मेघालय में बीजेपी बना रही सरकार, कांग्रेस ने कहा ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’

मेघालय में बीजेपी बना रही सरकार, कांग्रेस ने कहा ‘जिसकी लाठी उसकी भैंस’

नई दिल्ली। मेघालय में बहुमत से चंद सीटों से पिछड़ी कांग्रेस से दो सीटों वाली बीजेपी ने सत्ता कब्ज़ा करने के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेतृत्व में सरकार बनाने की अगुवाई कर रही है।

मेघालय में कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की हैं जबकि उसे बहुमत के लिए 31 सीटें चाहिए। वहीँ एनपीपी ने 19 सीटें जीती हैं और उसे राज्य में 6 सीटें जीतने वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी), 4 सीटें पाने वाली पीडीएफ, 2-2 सीटें जीतने वाली बीजेपी और एचएसपीडीपी और एक निर्दलीय विधायक समर्थन दे रहे हैं।

इससे पहले कल कांग्रेस ने राज्य में सरकार बनाने के लिए राज्यपाल को पत्र लिखकर दावा पेश किया था। कांग्रेस की तरफ से सरकार बनाने के लिए मेघालय भेजे गए दिग्गज नेता अहमद पटेल, कमल नाथ और मुकुल वासनिक दूसरी पार्टियों से समर्थन लेने के लिए प्रतिनिधियों से बातचीत की थी।

तमाम प्रयासों के बावजूद कांग्रेस सत्ता के लिए ज़रूरी बहुमत नहीं जुटा सकी है। वहीँ रविवार शाम को एनपीपी के नेता कोनराड संगमा के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की। राज्यपाल से मिलने के बाद संगमा ने कहा कि मेघालय 6 मार्च को नई सरकार शपथ ग्रहण करेगी।

मेघालय में तेजी से बदले राजनैतिक परिदृश्य पर कांग्रेस नेता पीएल पूनिया ने इसे जिसकी लाठी उसकी भैंस बताया। पूनिया ने कहा है, ‘यह तो ऐसा हो रहा है जैसे- जिसकी लाठी, उसकी भैंस। यह मणिपुर में भी हुआ और गोवा में भी। जनता के शासनादेश का अपमान किया जा रहा है। यह लोकतंत्र के लिए घातक है।’

पूनिया के अलावा मेघालय में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विंसेंट पाला ने कहा, ‘हमने चुनावों से पहले किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया था। चुनाव प्रचार के समय से ही हमें पता था कि बीजेपी, एनपीपी और यूडीपी एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। अब सरकार बनाने के लिए इनके साथ आने से यह साबित भी हो गया है. असली शासनादेश कांग्रेस को मिला था।’

TeamDigital