मुद्दा ये नहीं कि वे मुझे चुनाव में टिकिट देंगे या नहीं बल्कि मैं उनका टिकिट लुंगा या नहीं ये भी है

मुद्दा ये नहीं कि वे मुझे चुनाव में टिकिट देंगे या नहीं बल्कि मैं उनका टिकिट लुंगा या नहीं ये भी है

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सिर्फ समय बतायेगा कि अगले लोकसभा चुनावों के दौरान वह क्या राजनीतिक विकल्प चुनेंगे और उन्होंने इन अटकलों को भी तवज्जो नहीं दी कि उनकी पार्टी उन्हें टिकट देने से इनकार कर सकती है।

अगला लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे गए सवाल के जबाव में कहा कि यह मुद्दा नहीं कि वे (भाजपा) मुझे टिकट देंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि इस पर भी विचार किया जायेगा कि वे मुझे टिकट क्यों नहीं देंगे। मेरे पास सबसे ज्यादा वोट शेयर का मार्जिन है। उन्होंने कहा कि मैं टिकिट इसे लूंगा या नहीं, या कहां से लड़ूंगा या नहीं लड़ूंगा. सिर्फ समय बतायेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों के दौरान भी ऐसा ही दावा किया गया था और उनका नाम उन लोगों में शामिल था जिनका नाम सबसे आखिर में घोषित किया गया था। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुझे कोई चिंता नहीं, मैं निर्भय हूं।

गौरतलब है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के राष्ट्र मंच में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी नेतृत्व और पीएम नरेंद्र मोदी की आलोचना करने से भी नहीं चूकते। गुजरात चुनाव के दौरान उन्होंने पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को वन मैन आर्मी आउट टू मैन शो की संज्ञा दी थी।

शत्रुघ्न सिन्हा कई मुद्दों पर पार्टी लाइन से अलग राय रखते रहे हैं। उन्होंने देश की अर्थ व्यवस्था, जीडीपी में गिरावट, नोट बंदी और जीएसटी पर पार्टी लाइन से अलग राय रखते हुए सरकार के फैसलों की आलोचना की थी।

TeamDigital