मुंबई में बारिश से बिगड़े हालत, 5 की मौत, रेड अलर्ट जारी

मुंबई। मुंबई में शुरू हुई तेज बारिश से हालात बिगडे हैं। इस बीच पानी में बहने से तीन बहनों की मौत की खबर के अलावा कई मकान ढ़हने की भी खबर है। सरकार ने हालातो के मद्देनज़र रेड अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने नेवी की 5 और गोताधारखों की टीम को लोगों की जान बचाने के लिए बुलाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थाणे में तीन बहनों की पानी में बहने से मौत हो गई है। वहीँ विक्रोली के सूर्य नगर में लगातार बारिश के चलते भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई।
महानगर और उसके आसपास के इलाकों में कल देर रात से ही भारी बारिश होने के कारण सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है तथा सड़क, रेल और वायु सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। परेल एवं सायन के निचले इलाकों में जलजमाव की रिपोर्ट है।
सात रास्ता मार्ग पर एक पेड़ के गिर जाने से सड़क यातायात प्रभावित रहा। सभी तीनों रेलवे लाइन – पश्चिम, मध्य एवं हार्बर- पर ट्रेनें देरी से चलीं जिससे उपनगरीय सेवाएं बाधित हुईं।
कई इलाको में सड़के किसी बड़े तालाब जैसी दिखाई दे रहीं हैं। इन इलाको में 4 फीट से अधिक ऊंचाई तक जलभराव है। इससे पहले कल जल भराव के कारण लोगों को काफी दिक्क्त झेलनी पड़ी, कई इलाको में बेस्ट की बसे पानी में फंस गयीं। वहीँ थाणे इलाके में कुछ जगह सड़को पर जलस्तर बढ़ने से कई घरो में पानी भर गया।
#Maharashtra: Heavy rain lashes #Mumbai; Visuals from Dadar, severe water-logging in the area. pic.twitter.com/rp3PJuXnMt
— ANI (@ANI) August 29, 2017
महाराष्ट्र सरकार की माने तो सरकार ने किसी भी आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम किये हैं। कई इलाको के लिए नावों का इंतजाम किया गया है। वहीँ गोताखोरों को अलर्ट पर रखा गया है।