माल्या लंदन में गिरफ्तार, तीन घंटे में कोर्ट से मिली ज़मानत

लंदन। लंदन में भारतीय उद्योगपति विजय माल्या को गिरफ्तार किया गया और उन्हें महज गिरफ्तारी के तीन घंटे बाद ही उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है। भारत सरकार लगातार ब्रिटिश सरकार पर माल्या की गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाए हुए है और लंदन पुलिस ने कहा है कि माल्या की गिरफ्तारी भारत सरकार के आग्रह के बाद ही की गई है।

माल्या की लंदन में हुई गिरफ्तारी ने भारतीय मीडिया और सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है। गिरफ्तारी के बाद मिली जमानत पर माल्या ने खुद ट्वीट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा है कि भारतीय मीडिया ने मेरी गिरफ्तारी की खबर को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया।

https://twitter.com/Thevijaymalllya/status/854309428216057860

ट्विटर पर विजय माल्या की गिरफ़्तारी और ज़मानत मिलने पर लोगों ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों उन्हें फिल्म अभिनेता सलमान खान से भी ज़्यादा ताकतवर बताया।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital