महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 52 उम्मीदवारों की दूसरी सूची

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नामो की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में 52 उम्मीदवारों के नामो का एलान किया गया है।

इससे पहले कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवारों के नामो का एलान किया था। 52 नामो वाली दूसरी लिस्ट में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण का नाम भी शामिल है।

पृथ्वीराज चव्हाण को महाराष्ट्र के कराड दक्षिण से टिकट दिया गया है। वहीँ नागपुर दक्षिण से गिरीश कृष्णराव पांडव, नागपुर पश्चिम से विकास ठाकरे, कल्याण पश्चिम से श्रीमती कंचन योगेश कुलकर्णी, गोरेगांव से युवराज मोहते, अँधेरी ईस्ट से जगदीश अमीन को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभाओं के लिए 21 अक्टूबर को चुनाव होना है। चुनावी नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किये जायेंगे। राज्य में कांग्रेस और एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीँ 38 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गयी हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital