महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाने वाली पूजा पांडेय गिरफ्तार

महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाने वाली पूजा पांडेय गिरफ्तार

अलीगढ़। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर बापू के पुतले पर गोली चलाने वाली हिन्दू महासभा से जुडी महिला पूजा पांडेय और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूजा शकुन पांडेय नामक इस महिला को उस समय गिफ्तार किया गया जब वह अपने कुछ साथियों के साथ नोएडा आ रही रही।

पुलिस के मुताबिक पूजा पांडेय और उसके पति को टप्पल में प्रवेश करते समय गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुतले पर गोली चलाने और बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे के समर्थन में कार्यकम में शामिल हुए करीब 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

गौरतलब है कि महात्मा गाँधी की पुण्य तिथि पर बापू का एक पुतला तैयार कर उस पूजा शकुन पांडेय ने कथित तौर पर गोलियां चलाकर हत्या का सीएम रीक्रिएट किया था। इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इनमे पूजा शकुन पांडेय फरार हो गयी थी।

इस घटना को लेकर विपक्ष ने ख़ासा विरोध जताया था। इसके बाद पुलिस ने पूजा शकुन पांडेय को खोज निकालने के प्रयास किये लेकिन वह हाथ नहीं लगी लेकिन अपने साथियों के साथ नॉएडा आ रही पूजा पांडेय की जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली तो टप्पल पुलिस को इसकी जानकारी दी गयी और  पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital