मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को मिली ये अहम ज़िम्मेदारी

मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह को मिली ये अहम ज़िम्मेदारी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में इस वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनावो के मद्देनज़र कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को अहम ज़िम्मेदारी सौंपी है। दिग्विजय सिंह को मध्य प्रदेश कांग्रेस की कोर्डिनेशन कमेटी का अध्यक्ष न्युक्त किया गया है।

इतना ही नहीं राज्य में 20 जिलाध्यक्षों की न्युक्ति भी फाइनल हो गयी है। कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशोक गहलोत ने आज ये एलान किया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को कोर्डिनेशन कमेटी का प्रमुख बनाया गया है। कोर्डिनेशन कमेटी में कुल 12 सदस्य होंगे जिसका नेतृत्व दिग्विजय सिंह करेंगे।

वहीँ वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को इलेक्शन प्लानिंग कमेटी का प्रमुख बनाया गया है। इलेक्शन प्लानिंग कमेटी चुनाव प्रचार समिति और कोर्डिनेशन कमेटी के साथ मिलकर काम करेगी।

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन करते हुए कमलनाथ को प्रदेश के अध्यक्ष पद पर न्युक्त किया था। इसी समय पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नयुक्त किया गया था।

मध्य प्रदेश में इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में कांग्रेस ने जिलास्तर पर संगठन को चुस्त दरुस्त करने की कवायद के तहत 20 जिलाध्यक्षों की न्युक्ति का भी एलान कर दिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव में किसी को सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा राज्य में कांग्रेस नेताओं को एकजुट होने और मिलाकर काम करने का सदेश दिया गया है। इतना ही नहीं सभी वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस के कार्यक्रमों में सक्रीय तौर पर भागीदारी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital