मध्य प्रदेश में कमलनाथ को कांग्रेस की कमान, प्रचार समिति के अध्यक्ष बने सिंधिया

मध्य प्रदेश में कमलनाथ को कांग्रेस की कमान, प्रचार समिति के अध्यक्ष बने सिंधिया

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावो की तैयारियों के तहत कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। जैसे कि पहले से कयास लगाए जा रहे थे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।

वहीँ कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रचार समिति का अध्यक्ष न्युक्त किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस ने कार्यकारी अध्यक्षों की न्युक्ति भी की है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री अशोक गहलोत द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार जिन चार नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है उनमे बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं।

नौ बार सांसद रह चुके कमल नाथ एक उत्कृष्ट और कुशल नेता रहे हैं। 2014 में मोदी लहर के बावजूद भी कमलनाथ अपना किला बचाने में सफल रहे थे। कमलनाथ की गिनती देश के सबसे रईस नेताओं में होती हैं. 2014 में चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे में दिये गये संपत्ति के व्यौरे के अनुसार कमलनाथ और उनके परिवार से जुड़ी 23 कंपनियां हैं।

कमलनाथ को बेहद संघर्षशील और ज़िम्मेदारी से काम करने वाले नेताओं में से माना जाता है। यही कारण है कई अहम मौको पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनकी नजदीकियां मीडिया की ख़बरें बन चुकी हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital