मध्य प्रदेश उपचुनाव : दोनों सीटों पर बीजेपी को झटका, कांग्रेस आगे

मध्य प्रदेश उपचुनाव : दोनों सीटों पर बीजेपी को झटका, कांग्रेस आगे

भोपाल। मध्य प्रदेश में हुए दो विधानसभाओं के उपचुनाव के ताजा रुझानो में बीजेपी को धक्का लगा है। मुंगावली और कोलारस दोनो सीटों पर कांग्रेस ने शुरूआती बढ़त बना ली है।

मध्य प्रदेश में दो विधानसभाओं के लिए हुए उपचुनाव को 2018 के विधानसभा चुनावो के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।

इस उपचुनाव को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माना जा रहा है। शिवराज के जादू पर सिंधिया का दबदबा भारी पड़ता दिख रहा है।

उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रचार किये जाने के बावजूद बीजेपी की पराजय को सीएम शिवराज सिंह और पीएम मोदी का जादू खत्म होने के तौर पर देखा जा रहा है।

कोलारस में कांग्रेस के महेंद्र यादव का भाजपा के देवेंद्र जैन से मुकाबला है। वहीं, मुंगावली में कांग्रेस के बृजेंद्र यादव के सामने भाजपा के बाई साहब हैं।

मुंगावली सीट पर दसवे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार अपने निकटम प्रतिद्वंदी बीजेपी उम्मीदवार से लगभग 3622 वोटों से आगे चल रहे हैं।

वहीँ कोलारस विधानसभा सीट पर दसवे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस उम्मीदवार 3436 वोटों से आगे चल रहे हैं। कोलारस में जहां 22 प्रत्याशी मैदान में थे वहीं मुंगावली में कुल 13 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital