मंहगाई, भ्रष्ट्राचार,कानून व्यवस्था व किसान उत्पीडन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी सपा

बदायूँ(विजय श्रीवास्तव): समाजवादी पार्टी के प्रान्तीय आव्हान पर प्रदेश में व्याप्त मंहगाई, भ्रष्ट्राचार, लचर कानून व्यवस्था, किसान उत्पीडन आदि जन समस्याओं को लेकर 01 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन करेगी।
इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आज सपा कार्यालय गांधी नगर बदायूँ पर पार्टी के प्रमुख नेताओं की अहम बैठक हुई। तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गयी।
इसके अन्तर्गत तहसीलों पर विभिन्न नेता मौजूद रहेंगे बदायूँ पर डा0 मौलाना यासीन उस्मानी फखरे अहमद शोबी ओमवीर सिंह यादव अशोक यादव तहसील सहसवान पर विधायक ओमकार सिह यादव नवाव सिंह, नेम सिंह यादव सतीश यादव दिनेश यादव, तहसील बिल्सी पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल किशोरी लाल शाक्य तहसील बिसौली पर पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य रामवीर सिंह, तहसील दातागंज पर पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव अवनीश यादव कैप्टन अर्जुन प्रताप सिंह सुखपाल सिंह आदि को धरना प्रदर्शन सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गयी।
जिले से प्रभारी के रूप में तहसील बदायूँ पर पूर्व विधायक आशीष यादव तहसील सहसवान पर रामेश्वर शाक्य तहसील बिल्सी व बिसौली पर समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव तथा तहसील दातागंज पर सुरेश पाल सिंह चैहान को प्रभारी के रूप में सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया है। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रभात अग्रवाल ने दी।