बड़ी खबर: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण रेड्डी आज कांग्रेस में होंगे शामिल

बड़ी खबर: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण रेड्डी आज कांग्रेस में होंगे शामिल

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश में कांग्रेस को चुनाव पूर्व बड़ी सफलता मिली है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी आज (शुक्रवार) को कांग्रेस में शामिल होंगे। किरण रेड्डी के कांग्रेस में शामिल होने को 2019 के आम चुनावो से पहले आंध्र प्रदेश में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी सूत्रों के अनुसार किरण कुमार रेड्डी दिल्ली पहुँच चुके हैं। वे कल सुबह आल इंडिया कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर आंध्र प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी ओमान चांडी और आंध्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रघुवीरा रेड्डी भी मौजूद रहेंगे।

किरण कुमार रेड्डी ने वर्ष 2014 में आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य बनाने के कांग्रेस सरकार के फैसले के विरोध में कांग्रेस छोड़ दी थी। 2014 में आंध्र प्रदेश में तेलंगाना राज्य बनाने वाले बिल के संसद में पास होने के समय किरण कुमार रेड्डी ने पार्टी छोड़ दी थी।

इसके बाद उन्होंने एक अलग पार्टी बनायीं थी और विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार भी उतारे थे। हालाँकि उन्हें चुनावो में सफलता नहीं मिली और उनके सभी उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गयीं थीं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार ओमान चांडी को आंध्रप्रदेश का प्रभारी बनाये जाने के बाद पूर्व सीएम किरणकुमार रेड्डी का उनसे सम्पर्क हुआ और उनके कांग्रेस में पुनः शामिल होने की चर्चाएं आगे बढ़ीं।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि किरण कुमार रेड्डी की पार्टी में वापसी कांग्रेस की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वह अपने पुराने वोट बैंक को फिर से पार्टी से जोड़ने की कोशिशों में है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital