बैंक कर्मचारी संगठनों की मांग: बैंकों को भेजे जा रहे नोटों का ब्योरा सार्वजनिक करे रिज़र्व बैंक

कोलकाता । बैंको में नगदी के आभाव से जूझ रहे बैंक कर्मचारियों का गुस्सा भी अब फूटने लगा है । बैंक में आवश्यकता अनुसार नगदी न उपलब्ध होने पर अपने ग्राहकों को जबाव नही दे पारे बैंक कर्मचारियों के संगठनो ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) और बंगाल प्रांतीय बैंक कर्मचारी संघ (बीपीबीईए) ने आरबीआई (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) के समक्ष बुधवार को अपनी मांग रखते हुए कहा कि रिज़र्व बैंक को हर दिन विभिन्न बैंकों को आपूर्ति किए जा रहे नोटों का ब्योरा उपलब्ध कराना चाहिए।

आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल कोलकाता में हैं और गुरुवार को बैंक की बोर्ड बैठक में मौजूद रहेंगे। बैंक कर्मियों के संगठन ने डलहौसी स्थित आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय के सामने नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन किया और क्षेत्रीय निदेशक को एक ज्ञापन सौंपा।

एआईबीओए की पश्चिम बंगाल कमेटी के महासचिव समीर बनर्जी ने कहा कि आरबीआई को किस बैंक व किस करेंसी चेस्ट को कितने नोट भेजे गए इसकी जानकारी दैनिक रूप से सार्वजनिक करनी चाहिए क्योंकि आरोप लगते हैं कि कुछ चयनित बैंकों को अधिक नोट और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कम नोट भेजे जाते हैं।

यदि आरबीआई बैंकों को पर्याप्त नकदी आपूर्ति में सक्षम नहीं है, तो जिन शाखाओं ने पर्याप्त नोट नहीं है वहां रुपए का लेन-देन उस दिन बंद रखना चाहिए।

TeamDigital