बुर्का पहनने पर प्रिंसिपल द्वारा शिक्षिका पर भद्दी टिप्पणी, मांगनी पड़ी माफ़ी

ठाणे। मुंबई से सटे ठाणे में में एक स्कुल के प्रिंसिपल द्वारा एक मुस्लिम इंटर्न महिला टीचर द्वारा बुर्का पहनकर आने पर भद्दी टिप्पणियां करने का मामला प्रकाश में आया है । मामला सेंट जॉन बैपटिस्ट स्कूल का है ।
पीड़ित टीचर सनद शेख का आरोप हैं कि स्कूल प्रिंसिपल ने उनसे बुर्का पहनने पर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि तुम बुर्का पहनकर क्यों आई हो? अपने धर्म को घर पर रख कर आया करो… हमारे बच्चों को धर्म से दूर रखा करो। इंटर्न टीचर को स्कूल से भगा दिया गया।
इस घटना के बाद पीड़ित टीचर ने जब विरोध दर्शाया तब कुछ मुस्लिम छात्र भी सामने आए जिन्होंने कहा कि प्रिंसिपल माइकल पिंटो अक्सर उनपर धार्मिक टिप्पणियां करते हैं। सीरिया, फ्रांस और बांग्लादेश में हुए धमाकों को लेकर हम पर टिप्पणियां करते हैं।
इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस में लिखित शिकायत की गई। पुलिस ने प्रिंसिपल माइकल पिंटो से पूछताछ भी की। स्कूल प्रशासन ने टीचर और बच्चों के परिजनों से प्रिंसिपल माइकल पिंटो के बर्ताव पर माफी मांगी है।
