बीजेपी ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश और चंद्रकांत पाटिल को सौंपी महाराष्ट्र की कमान

बीजेपी ने स्वतंत्र देव सिंह को उत्तर प्रदेश और चंद्रकांत पाटिल को सौंपी महाराष्ट्र की कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष न्युक्त किया है। वहीँ महाराष्ट्र में चंद्रकांत पाटिल को प्रदेश बीजेपी का अध्यक्ष न्युक्त किया गया है।

स्वतंत्र देव सिंह योगी सरकार में परिवहन मंत्री और मध्य प्रदेश के प्रभारी भी हैं। वे उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय का स्थान लेंगे। महेंद्रनाथ पांडेय के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

वहीँ महाराष्ट्र में चंद्रकांत पाटिल प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल का स्थान लेंगे। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष रावसाहेब पाटिल को भी लोकसभा चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

एक व्यक्ति एक पद की नीति के तहत केंद्रीय मंत्री बनाये जाने पर दोनों नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी छोड़नी थी और उनकी जगह नया अध्यक्ष न्युक्त होना था।

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों से पहले पार्टी राज्य में बड़े स्तर पर संगठन में बदलाव कर सकती है। इस बार विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शिवसेना के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

इन नियुक्तियों के बारे में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं वहीँ उत्तर प्रदेश में कई विधानसभाओं के उपचुनाव होने जा रहे हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital