बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापस लौटे अरविन्द सिंह लवली

नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द सिंह लवली की कांग्रेस में घर वापसी हो गयी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने खुद इसकी जानकारी दी है।
इससे पहले पूर्व विधायक अरविन्द सिंह लवली पार्टी नेतृत्व के साथ अपने मनमुटाव के चलते कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। वे करीब नौ महीने तक बीजेपी में रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में घर वापसी करते समय अरविन्द सिंह लवली ने कहा कि वे बीजेपी में घुटन महसूस कर रहे थे। वे सेकुलर विचारधारा वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि विचारधारा और राष्ट्रवाद दिखावा होता है. कांग्रेस की विचारधारा ही देशहित में है, इसलिए हम वापसी कर रहे हैं।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविन्द सिंह लवली के कांग्रेस में वापसी की जानकारी देते हुए कहा कि लवली के वापस आने से कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी।
वहीं, कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जाना मेरे लिए कोई खुशी का फैसला नहीं था। वह एक पीड़ा में लिया हुआ निर्णय था। विचारधारा के लिहाज से मैं बीजेपी में फिट नहीं था।