बांग्लादेश में बड़ा आतंकी हमला, 18 बंधकों को छुड़ाया, 5 शव मिले

bangladesh-1467396ds

ढाका । बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। ढाका के दूतावास इलाके के एक रेस्टोरेंट में 8 हथियारबंद आतंकियों ने हमला कर दिया। खबर है कि आतंकियों ने ग्रेनेड से भी अटैक किया और इस वक्त करीब 20 लोगों को आतंकियों ने बंधक बना रखा है उसमें एक भारतीय महिला भी शामिल है।

विदेशियों सहित कई लोग फंसे

आशंका जताई जा रही है कि वहां विदेशियों सहित कई लोग फंसे हैं। पुलिस के अनुसार, करीब पांच सशस्त्र व्यक्ति होले आर्टिजन बेकरी नामक रेस्तरां में घुसे और स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर गोलीबारी शुरू कर दी। यह रेस्तरां विदेशियों का पसंदीदा रेस्तरां है।

पुलिस ने रेस्तरां के अंदर कई विदेशियों को बंधक बनाए जाने की आशंका जताई है। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और रैपीड एक्शन बटालियन के कर्मियों ने रेस्तरां को घेर रखा है। हमलावरों ने बम फेंके और रूक रूककर गोलीबारी कर रहे हैं जिसमें कुछ पुलिसकर्मी और आम नागरिक घायल हो गए हैं।

स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, रेस्तरां के रसोईघर का एक कर्मचारी किसी तरह बाहर निकल आया। उसने बताया कि रात करीब आठ बजकर 45 मिनट पर कई सशस्त्र व्यक्ति रेस्तरां के अंदर आए और मुख्य शेफ को बंधक बना लिया। उसने बताया उन्होंने कई देशी बम विस्फोट किए जिससे दहशत फैल गई।

होली आर्टिसन बेकरी में कम से कम नौ आतंकवादी नारे लगाते हुए घुसे और स्थानीय समयानुसार रात करीब 9.20 बजे अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस रेस्तरां में अक्सर राजनयिक और विदेशी नागरिकों का आना जाना रहता है। इटली के एक टीवी चैनल ने बताया है कि उसके 7 नागरिक रेस्तरां के अंदर फंसे हुए हैं। भारतीय उच्चायोग के सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं, वहीं शहर में लाइव प्रसारण रोक दिया गया है।

TeamDigital