बसपा पर डोरे डालना शुरू, मोदी बोले ‘सपा ने बहिन मायावती की पीठ में छुरा घोपा’

बसपा पर डोरे डालना शुरू, मोदी बोले ‘सपा ने बहिन मायावती की पीठ में छुरा घोपा’

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी को लेकर बीजेपी के तेवर अचानक बदल गए हैं। माना जा रहा है कि चार चरणों के चुनाव के बाद बीजेपी ने बसपा पर डोरे डालना शुरू कर दिया है।

शनिवार को प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने बहिन जी को ऐसा धोखा दिया है कि उन्हें खुद भी पता नहीं चल रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘मायावती खुलेआम कांग्रेस की आलोचना करती हैं। कांग्रेस को कोसती हैं। वहीं समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पर नरमी दिखाती है। कांग्रेस के नेता खुशी-खुशी समाजवादी पार्टी की रैलियों में मंच साझा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि ‘बहन जी को ऐसा धोखा इन लोगों ने दिया है कि उन्हें भी समझ नहीं आ रहा। अब ये साफ हो चुका है कि समाजवादी पार्टी ने गठबंधन के बहाने बहन मायावती की पीठ में छुरा घोंपा है। पिछले दरवाजे से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस एक हो गए हैं।’

बसपा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आज चुनावी सभा में दिए गए भाषण को बसपा से नजदीकियां बढ़ाने की कवायद के तहत देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि चार चरणों के चुनाव के बाद आंतरिक सर्वे में बीजेपी अपने सहयोगी दलों को मिलाकर भी बहुमत से काफी दूर है। ऐसे में उसे बसपा से समर्थन की उम्मीदें नज़र आ रही हैं।

वहीँ दूसरी तरफ आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आधे से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव पूरा हो चूका है। हमारा आंकलन है कि मोदी हार रहे हैं और वे पीएम पद पर 15-20 दिनों के मेहमान हैं।

TeamDigital