बलात्कारी बाबा को दस साल जेल की सजा, फूट फूट कर रोया बाबा

बलात्कारी बाबा को दस साल जेल की सजा, फूट फूट कर रोया बाबा

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने और आपराधिक धमकी देने के अपराध में 10 साल कैद की सजा सुनाई है। सीबीआई की विशेष अदालत के के न्यायाधीश जगदीप सिंह ने रोहतक के पास सुनारिया की जिला जेल के पुस्तकालय में बनाई गई अदालत में यह फैसला सुनाया।

इस मामले में बचाव पक्ष के वकील ने जहां दुष्कर्म के दोषी डेरा प्रमुख के सामाजिक कार्यो और खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए न्यूनतम सजा की मांग की थी। सुनारिया जिला जेल में लगी इस अदालत में जैसे ही सजा सुनाई गई राम रहीम वहीं फर्श पर बैठ गए और रोने लगे। जेल के वार्डन ने राम रहीम को वहां से हटाया।

पंचकूला में सीबीआई की अदालत द्वारा शुक्रवार को दोषी करार दिए जाने के बाद से राम रहीम को इसी जेल में रखा गया है, जहां वह कैदी नंबर-1997 हैं।बाबा राम रहीम को सजा सुनाये जाने के मद्देनज़र हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है जहां अधिकारियों ने सुरक्षा हालात को ‘‘चुनौतीपूर्ण ’’ करार देते हुए हिंसक शरारती तत्वों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए थे।

राम रहीम सिंह को 10 साल की सजा होने के बाद सेना ने हरियाणा के सिरसा में फ्लैग मार्च किया है। यहीं पर डेरा सच्‍चा सौदा का मुख्‍यालय है। हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आपातकालीन बैठक बुलाई है।

वहीँ पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य में हालात पूरी तरह सामान्य हैं और सुरक्षा बल किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह चौकन्ना हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital