बदज़ुबानी: अब बीजेपी की महिला नेता ने दी टुकड़े टुकड़े करने की धमकी

बदज़ुबानी: अब बीजेपी की महिला नेता ने दी टुकड़े टुकड़े करने की धमकी

बेंगलुरु। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में भड़की हिंसा के बीच केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो द्वारा चमड़ी उतार लेने की धमकी का मामला थमा भी नहीं था कि अब कर्नाटक की एक महिला बीजेपी नेता दिव्या हगारगी ने एक मंच से राज्य के मंत्री को टुकड़े टुकड़े करने की धमकी दी है। इस महिला बीजेपी नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से बायरल हो रहा है।

हालाँकि यह पहला अवसर नहीं है। पिछले कुछ वर्षो में कई ऐसे मौके आये हैं जब बीजेपी सांसदों, विधायकों यहाँ तक कि केंद्रीय मंत्रियों ने भाषाई मर्यादा को हाशिये पर रखकर शर्मसार करने वाले बयान दिए हैं।

ताजा मामले में बीजेपी की महिला नेता दिव्या हगारगी ने एक मंच से कांग्रेस सरकार के एक मंत्री को धमकाते हुए कहा कि , “मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी। मैं जेल जाने से नहीं डरती हूं।”

महिला नेता ने कहा कि , “अगर तुम्हारें अंदर हिम्मत है तो वीरशैव महासभा में आओ। तुमने हमारे धर्म में आकर हस्तक्षेप किया है। हमें किसी पुरुष की जरूरत नहीं है। हम महिलाएं ही तुम्हें जवाब देने के लिए काफी हैं। अगर हमें तलवार दे दी जाए तो मैं तुम्हारे टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी। यहां तक कि मैं जेल जाने से भी नहीं डरती हूं।”

बीजेपी की इस महिला नेता द्वारा मंच से धमकी दिए जाने वाले बयान पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस लिंगायत समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाना चाहती है।

25 तारीख को इस संबंध में विजयापुर में एक सम्मलेन भी हुआ था। वीरशैव ने पार्टी के इसी फैसला का पुरजोर विरोध किया था। वीरशैव का आरोप है कि कांग्रेस ऐसा कर हिंदू वोटों का बंटवारा करना चाहती है।

TeamDigital