बदायूं मे सपा का जोरदार प्रदर्शन, मोदी- योगी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका

बदायूं मे सपा का जोरदार प्रदर्शन, मोदी- योगी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका

बदायूं(विजय श्रीवास्तव)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कॊ प्रयागराज़ जाने से रोके जाने और पुलिस द्वारा लाठी चार्ज मे सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के घायल होने के बाद बदायूं मे सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये और केंद्र व राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। बता दें प्रयागराज मे पुलिस द्वारा किये लाठी चार्ज मे घायल धर्मेंद्र यादव बदायूं सीट से सांसद हैं।

सपा नेता ब्रजेश यादव के नेत्रत्व मे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहा मंडी समिति चौराहे पर बदायूं फरुखाबाद रोड जामकर अपना विरोध जताया और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार से माफी माँगने की मांग की। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने मीडिया से कहा कि जिस तरीके से हमारे बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज हुई हैं उसके बाद लोकतंत्र पूरी तरीके से ख़त्म हों गया हैं इसी लोकतंत्र कॊ बचाने के लिये हम सड़क पर संघर्ष करने कॊ तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोकने वालो पर तुरंत कड़ी कार्रवाही होने और हमारे सांसद धर्मेन्द्र यादव पर हमला करने वालों कॊ तुरंत गिरफ्तार किये जाने तक हर समाजवादी सड़को पर उतर कर संघर्ष करने के लिये तैयार हैं। हम भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ सड़को पर उतर कर आंदोलन करते रहेंगे।

समाजवादी पार्टी के युवा नेता पूर्व मंत्री ओंकार सिंह के बेटे ब्रजेश यादव ने भी योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव एक बहुत शानदार कार्यक्रम मे जा रहें थे लेकिन जन विरोधी किसान विरोधी नौजवान विरोधी हर मोर्चे पर विफल सरकार ने उन्हें वहाँ जाने से रोक दिया और इतना ही नही उनके साथ बदसलूकी भी हुई।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हमारे सांसद धर्मेन्द्र यादव पर बर्बरता पूर्वक हमला और कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज हुआ हैं और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष कॊ जिस तरीके से एरपोर्ट पर नज़र बँद किया गया उसके विरोध मे यह प्रदर्शन किया हैं और जब तक सरकार हमला करने वालों पर कारवाई कर जेल नही भेजेगी तब तक हम समाजवादी पीछे हटने वाले नही हैं।

फोटो: विजय श्रीवास्तव
अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital