प्रियंका का सवाल: क्या यूपी सरकार ने अपराधियों के आगे आत्म समर्पण कर दिया

प्रियंका का सवाल: क्या यूपी सरकार ने अपराधियों के आगे आत्म समर्पण कर दिया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि क्या यूपी सरकार ने अपराधियों के आगे आत्म समर्पण कर दिया है ?

यूपी सरकार को घेरते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि “पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर उ.प्र. भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?”

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी भी हैं। इससे पहले भी उन्होंने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार की घेराबंदी की थी।

प्रियंका गांधी ने आज अपने ट्वीट के साथ कई मीडिया क्लिपिंग को भी शेयर किया। इन क्लिपो में उत्तर प्रदेश में हुई आपराधिक वारदातों से जुड़े समाचार हैं। प्रियंका गांधी द्वारा ट्वीट के साथ शेयर की गयी न्यूज़ क्लिपिंग में कई नामी समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनलों द्वारा उत्तर प्रदेश के अपराध से जुडी ख़बरें हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital