प्रधानमंत्री कार्यालय नही बताना चाहता नोटबंदी किसकी सलाह पर हुई

नई दिल्ली । नोटबंदी लागू करने का फैसला किस की सलाह पर लिया गया ? प्रधानमंत्री कार्यालय इसका जबाव नही देना चाहता । यह खुलासा सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) के तहत भेजे गए एक आवदेन से हुआ है । आरटीआई में पूछा गया था कि देश में नोटबंदी लागू करने के लिए किस किस अधिकारी से सलाह ली गयी थी ।

इसके जबाव में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि यह प्रश्न आरटीआइ कानून की परिभाषा के तहत नहीं आता है। पीएमओ ने उस सवाल का जवाब देने से भी इन्कार किया, जिसमें पूछा गया था कि अचानक ऐसा निर्णय लेने को लेकर मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्री की क्या राय थी? आरटीआई आवेदक ने यह भी जानकारी मांगी थी कि नोटबंदी की घोषणा से पहले इस मुद्दे को लेकर पीएमओ ने क्या कोई बैठक बुलाई थी?

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष आठ नवंबर को 500 (पुराने) और 1,000 रुपये के नोटों को खत्म करने का एलान किया था। सूचना का अधिकार के अंतर्गत किये गए आवेदन में नोटबंदी को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से जो सवाल पूछे गए थे उसका जबाव नही दिया गया बल्कि यह कहा गया कि यह प्रश्न आरटीआइ कानून की परिभाषा के तहत नहीं आता।

आरटीआई आवेदन में प्रधानमंत्री कार्यालय से पूछे गए सवाल :

– 2,000 रुपये के नए नोट की शुरुआत करने पर देश भर के एटीएम की जांच करने के विषय को लेकर भी क्या सरकार ने विचार किया था?

– क्या किसी अधिकारी या मंत्री ने इस फैसला का विरोध भी किया था?

– रद नोटों को नई करेंसी में बदलने के लिए कितने समय की आवश्यकता होगी?

TeamDigital