पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन

नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे। उन्होंने आज दोपहर दिल्ली एम्स में 12 बजकर सात मिनट पर आखिरी सांस ली।

जेटली को सांस लेने में तकलीफ नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। उनका गुरुवार को डायलसिस भी किया गया था।

एम्स ने अपने संक्षिप्त बयान में कहा कि हमें अरुण जेटली के निधन के बारे में बताते हुए काफी दुख हो रहा है। जेटली को सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद 9 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

अरुण जेटली मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्री थे। वह काफी समय तक भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता भी रहे। 2014 में केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद अरुण जेटली को कई अहम ज़िम्मेदारियाँ दी गयीं थीं।

पेशे से वकील रहे अरुण जेटली का जन्म 28 दिसम्बर 1952 में हुआ। वे छात्र जीवन से राजनीति में सक्रीय थे। जेटली 1974 में दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रहे।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital