पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा “पीएम मोदी लगातार कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन”

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा “पीएम मोदी लगातार कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन”

नई दिल्ली। देश के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त डा एसवाई कुरैशी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और चुनाव आयोग उसे लगातार नजरअंदाज कर रहा है।

ओडिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलीकॉफ्टर की तलाशी लेने वाले आईएएस अधिकारी के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कुरैशी ने कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक का निलंबन न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि हमने चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री जैसी संवैधानिक संस्थाओं की छवि को सुधारने का मौका भी गंवा दिया है।

उन्होंने कहा कि दोनों संस्थाओं की जनता के प्रति जवाबदेही है। पीएम मोदी लगातार चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और चुनाव आयोग हर बार इसे नजर अंदाज कर रहा है।

डा कुरैशी ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है, फिर चाहे वह पीएम हो या आम नागरिक। अगर हेलीकॉप्टर की तलाशी करने के मामले में कार्रवाई नहीं की जाती तो इससे चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री जैसी संस्थाओं की जा रही आलोचना रूक जाती लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हुआ। अब दोनों संस्थाओं की और ज्यादा आलोचना की जा रही है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हेलीकॉप्टर की तलाशी की घटना का हवाला देते हुए पूर्व चुनाव आयुक्त कहा कि नवीन पटनायक के सामने चुनाव आयोग की टीम ने हेलीकॉप्टर की जांच की। पटनायक ने इसके खिलाफ कोई प्रतिक्रिया देने की बजाय उन्होंने इसका सम्मान किया। वे सही तौर पर राजनेता हैं और मैं उन्हें सैल्यूट करता हूं।

TeamDigital