पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का निधन

पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी का निधन

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। तिवारी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली लाया गया था।

नारायण दत्त तिवारी का जन्म 1925 में नैनीताल जिले के बलूती गांव में हुआ था। नारायण दत्त तिवारी शुरुआती शिक्षा हल्द्वानी, बरेली और नैनीताल में हुई। तिवारी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उन्होंने राजनीतिशास्त्र में एमए किया। उन्होंने एमए की परीक्षा में विश्वविद्याल में टाप किया था।

एन डी तिवारी 1969 से 1971 तक वे कांग्रेस की युवा संगठन के अध्यक्ष रहे। एक जनवरी 1976 को वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालाँकि उनका यह कार्यकाल काफी संक्षिप्त था।

तिवारी तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह अकेले ऐसे राजनेता हैं जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश के विभाजन के बाद वे उत्तरांचल के भी मुख्यमंत्री बने।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital