पीएम के विदेश दौरे पर चली शॉटगन, कहा ‘आप विदेश में लेकिन देश में हैं ये समस्याएं’

पीएम के विदेश दौरे पर चली शॉटगन, कहा ‘आप विदेश में लेकिन देश में हैं ये समस्याएं’

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर तंज कसते हुए निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर पर कहा कि “एक तरफ आप विदेश दौरे पर हैं वहीं दूसरी तरफ कश्मीर से लेकर नक्सलवाद तक, किसानों से लेकर बेरोजगारी की समस्या, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था आदि मुद्दों पर आपके ध्यान देने की सख्त जरूरत है।”

उन्होंने कहा कि “मैं उम्मीद करता हूं कि आपका दौरा इन महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करने में भारत के लिए मददगार होगा। इसके साथ ही मुझे उम्मीद है कि आप करोड़ों का इंवेस्टमेंट लेकर आएंगे विकास के लिए। जितनी जल्दी हो उतना अच्छा। भारत सबसे पहले। भारत में बनाओ, भारत में खरीदो और भारत में रहो।”

गौरतलब है कि इससे पहले भी बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ट्विटर के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश किसानो के समर्थन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा द्वारा दिए गए धरने में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने एक सवाल के जबाव में मीडिया से कहा था कि ये मुद्दा नहीं है कि वे(बीजेपी) अगले चुनाव में मुझे टिकिट देंगे या नहीं बल्कि मैं उनका टिकिट लूंगा या नहीं ये भी है।”

शत्रुघ्न सिन्हा कई बार पार्टी लाइन से अलग हटकर अपनी राय रखते हैं। वे यशवंत सिन्हा द्वारा अनाये गए राष्ट्र मंच के कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। वे नोट बंदी से लेकर जीएसटी जैसे मुद्दों पर सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

TeamDigital