पंचतत्व में विलीन हुए अटल, दत्तक पुत्री ने दी मुखाग्नि

पंचतत्व में विलीन हुए अटल, दत्तक पुत्री ने दी मुखाग्नि

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के यमुना घाट पर ‘राष्ट्रीय स्मृति स्थल’ पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत प्रधानमन्त्री की दत्तक पुत्री नमिता ने मुखाग्नि दी।

इससे पहले वाजपेयी का पार्थिव शरीर कृष्ण मेनन मार्ग स्थित उनके आवास से सुबह 11 बजे दीन दयाल मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय लाया गया था। दिवंगत नेता के अंतिम दर्शन के लिए वाजपेयी के पार्थिव शरीर को बीजेपी मुख्यालय पर रखा गया था।

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने वाजपेयी को भाजपा मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वहां पीएम मोदी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और अमित शाह भी मौजूद थे।

बीजेपी मुख्यालय से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा शुरू की गयी। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए देशभर से हजारों की संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे थे।

बीजेपी मुख्यालय से शुरू हुई दिवंगत प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी की अंतिम यात्रा में पीएम नरेन्द्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, केंद्र सरकार के तमाम मंत्रीगण तथा बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं के अलावा हजारो की तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया।

दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली के यमुना घाट पर पूरे राजकीय सम्मान और मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी दत्तक बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

दिवंगत प्रधानमन्त्री को श्रदांजली देने का सिलसिला कल से अभी तक जारी है। दुनिया के कई देशो से लगातार श्रदांजली सन्देश आ रहे हैं। वहीँ सोशल मीडिया पर भी यूजर्स द्वारा दिवंगत प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेयी के पुराने भाषण, उनकी कवितायेँ और उनसे जुड़े फोटो लगातार पोस्ट किये जा रहे हैं।

TeamDigital