नोटबंदी पर राहुल गाँधी का पीएम पर तंज: कहा ‘गणित का ट्यूटर ढूंढ रही सरकार’
नई दिल्ली। नोटबंदी के दौरान कितनी पुरानी करेंसी वापस आयी के जबाव में बुधवार को रिज़र्व बैंक की तरफ से जारी बयान पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि “सरकार गणित का ट्यूटर ढूंढ रही है, कृपया जल्द से जल्द पीएमओ में अप्लाई करें।’”
बता दें कि रिज़र्व बैंक द्वारा जारी बयान में कहा गया था कि नोटबंदी के बाद जमा हुए पुराने नोटों की गिनती अभी जारी है। ट्विटर पर राहुल गाँधी ने रिज़र्व बैंक के बयान पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए यह चुटकी ली।
गौरतबल है कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल नोटबंदी के बारे में जानकारी देने के लिए बुधवार को संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए थे। पुराने नोटों के बारे में पूछे जाने पर समिति के समक्ष उन्होंने कहा कि 1000-500 के पुराने नोटों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गवर्नर ने कहा कि नोटबंदी के दौरान जो नोट जमा हुए हैं उनकी गिनती की जा रही है।
Government is looking for a Math tutor. Please apply to PMO ASAP: Rahul Gandhi on RBI saying it is still counting demonetised notes pic.twitter.com/sEWO5X1EA0
— ANI (@ANI) July 13, 2017
बताया गया है कि आरबीआई गवर्नर ने समिति को बताया कि पुराने नोटों को गिनने का काम लगातार जारी है। उन्होंने समिति को बताया कि आरबीआई के कर्मचारी नोटों को गिनती के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं और मशीनों की मदद भी ली जा रही है।
