नीतीश को रास नहीं आ रहा भगवा का साथ, जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

नीतीश को रास नहीं आ रहा भगवा का साथ, जल्द ले सकते हैं बड़ा फैसला

पटना। टीडीपी के बाद अब जनता दल यूनाइटेड को भी बीजेपी नेताओं का रवैया पसंद नहीं आ रहा है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीजेपी नेताओं के रवैये पर नाराज़गी ज़ाहिर करते हुए बीजेपी के शीर्ष नेताओं से बात करने की चेतावनी दी है।

दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्रियों गिरिराज सिंह और अश्वनी चौबे द्वारा दिए गए हाल के बयानों से खुश नहीं हैं।

हाल ही में भागलपुर में हिन्दू नवसंवत के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे के बेटे के नेतृत्व में निकाले गए जुलुस के दौरान दंगा भड़क उठा था। इसके बाद केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने अपने बेटे का पक्ष लेते हुए इसे गर्व की बात बताया था।

इतना ही नहीं जदयू सूत्रों की माने तो बीते हफ्ते विधायकों की बैठक में अररिया में कथित देश विरोधी नारेबाजी वाला वीडियो, भागलपुर में हिंसा, बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय की अररिया में विपक्ष के जीतने पर आईएसआई का गढ़ बनने और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कथित तौर पर भीड़ को उकसाने के मामले सामने आने के बाद नीतीश कुमार असहज महसूस कर रहे हैं।

जदयू सूत्रों के अनुसार बीजेपी नेताओं के बयान से सरकार की छवि खराब हो रही है। सूत्रों के मुताबिक मुस्लिम बाहुल्य इलाको से जीतकर आये जदयू के विधायकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस मामले में सख्त रुख दिखाने की मांग की है।

कुछ विधायकों का कहना है कि भले ही सरकार चली जाए लेकिन जदयू को बीजेपी से दमन छुड़ा लेना चाहिए नहीं तो अगले विधानसभा चुनावो में बीजेपी नेताओं के बयानों का ख़मियाजा जदयू को भुगतना पड़ेगा।

TeamDigital