निकाय चुनाव परिणाम: ताजा रुझानों में बीएसपी दे रही कांटे की टक्कर

निकाय चुनाव परिणाम: ताजा रुझानों में बीएसपी दे रही कांटे की टक्कर

लखनऊ ब्यूरो। उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनावो के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। ताजा रुझानों के अनुसार राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी को बहुजन समाज पार्टी कड़ी टक्कर दे रही है। अब मिले रुझानों के अनुसार 16 नगर निगमों में से बीजेपी 9 सीट पर, बसपा 5 सीटों पर और कांग्रेस – सपा एक एक सीट पर आगे चल रहे हैं।

मेरठ में बहुजन समाज पार्टी आगे चल रही है। वहीँ मथुरा में कांग्रेस आगे चल रही है। इसके अलावा 9 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। 2012 के चुनावो में बीजेपी ने 12 में से 10 नगर निगमों पर कब्ज़ा जमाया था। वहीँ इस बार तीन नए नगर निगम बनाये गए थे।

वहीँ नगर पालिकाओं में भी बहुजन समाज पार्टी का प्रदर्शन बेहतर दिखाई दे रहा है। सबसे बड़ा नुकसान समाजवादी पार्टी को होता दिख रहा है। यूपी नगर निकाय चुनाव के लिए मतगणना जारी है।

ताजा रुझानों में बसपा ने वापसी के संकेत दिखाए हैं।अयोध्या नगर निगम चुनाव में अभी तक पार्षद के लिए 10 भाजपा, 11 सपा, 1 कांग्रेस और 4 निर्दलीय जीते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पार्षद की तीन सीटों के नतीजे आए. दो पर समाजवादी पार्टी और एक पर कांग्रेस की जीत हुई।

198 नगर पालिकाओं में से 72 नगर पालिकाओं से मिले ताजा रुझानों के अनुसार बीजेपी 10, समाजवादी पार्टी 04, बहुजन समाज पार्टी 05 और कांग्रेस 03 नगर पालिकाओं में आगे चल रहे है। वहीँ 50 नगर पालिकाओं में अन्य आगे चल रहे हैं।

पिछली बार के मुकाबले बीजेपी को इस बार नुकसान हुआ है. गाजियाबाद और मेरठ जैसे बड़े शहरों में बीजेपी पीछे चल रही है। हालाँकि ये अभी शुरूआती रुझान हैं। दोपहर बाद तक स्थति पूरी तरह साफ़ हो पाएगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital