नाराज़ बीजेपी सांसद उदित राज ने थामा कांग्रेस का हाथ

नाराज़ बीजेपी सांसद उदित राज ने थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा टिकिट न दिए जाने से नाराज़ बीजेपी सांसद उदित राज आज कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांदी ने बुधवार को उदित राज को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे पहले मंगलवार को टिकट नहीं मिलने से नाराज उदित राज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नाम के आगे से ‘चौकीदार’ शब्द हटा लिया था। हालांकि बाद में उन्होंने फिर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ लगा लिया।

ऐसे में यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या पार्टी उदित राज को मनाने में कामयाब हो गई है, क्योंकि टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी तक छोड़ने की बात कही थी। मंगलवार को भाजपा ने दिल्ली की उत्तर पश्चिम सीट से उदित राज का टिकट काटते हुए हंस राज हंस को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उदित राज ने मंगलवार सुबह कहा था कि वो थोड़ी देर और पार्टी के जवाब का इंतजार करेंगे, लेकिन पार्टी ने कोई जवाब नहीं दिया तो सुबह वह 10 बजे नामांकन भरेंगे। उदित राज ने ट्वीट किया, ‘मैं टिकट मिलने का इंतजार कर रहा हूं। अगर मुझे टिकट नहीं दिया गया तो मैं पार्टी को अलविदा कह दूंगा’।

उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा, मैं अब भी आशान्वित हूं कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र और बीजेपी से नामांकन दाखिल करूंगा, जहां मैंने काफी मेहनत की है। मुझे उम्मीद है कि मुझे बीजेपी द्वारा ही बीजेपी छोड़ने पर मजबूर नहीं किया जाएगा।

गौरतलब है कि बता दें कि उदित राज ने अपनी इंडियन जस्टिस पार्टी (आईजेपी) का बीजेपी में विलय कर दिया था। 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर उत्तर पश्चिम दिल्ली से चुनाव लड़े थे और जीते थे।

TeamDigital