नगर विकास राज्यमंत्री के स्वागत से पहले भाजपा के दो नेता आपस मे भिड़े, हुई मारपीट
बदायूं (विजय श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता अपनी अलग छवि के लिऐ जाने जाते है और हमेशा लोगों के बीच रहकर उनकी समस्या सुनते है। यही कार्यशैली उन्हे अन्य नेताओ से अलग बनाती है।
प्रदेश के योगी सरकार के कैबिनेट विस्तार मे महेश गुप्ता को मंत्री के रूप मे जगह मिली। उसके बाद से ही उनके ग्रह जनपद मे उनके स्वागत के लिऐ कई जगह तैयारिया हो रही है।
इसी क्रम मे कल नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता का कस्बा वजीरगंज का भ्रमणकार्यक्रम था। जिसकी तैयारिया को अंतिम रूप दिया जा रहा था और वैनर पोस्टर की भी तैयारिया पुरी कर ली गयी थी।
इसी दौरान नगर में ही रहने वाले दो भाजपा नेताओं मे मंत्री के आने से पहले ही होर्डिंग बैनर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनो नेताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। जिसमें दोनों पक्ष लहूलुहान भी हुए हैं ब्लाक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय का कहना है। वह अपने पति अरविन्द वार्ष्णेय और बेटे समेत अन्य कुछ लोगो के साथ अपने कार्यालय पर बैठकर मंत्री के आगमन पर कार्यक्रम को लेकर विशेष चर्चा कर रहीं थी।
इसी बीच भाजपा नेता राहुल वार्ष्णेय अपने सहयोगियों के साथ कार्यालय पर आ गए और होर्डिंग बैनर को लेकर उनके पति अरविन्द वार्ष्णेय से कहासुनी करने लगे। इसके बाद दोनों नेताओं में गाली गलौज के बीच विवाद तूल पकड़ गया और हाथापाई के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू हो गई और मारपीट में दोनों पक्ष लहूलुहान हो गए।
भाजपा नेताओं के बीच हुई इस मारपीट की क्षेत्र में व्यापक चर्चाएं हो रही हैं। भाजपा नेताओं में हुई मारपीट की सूचना पुलिस को लगी। तब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दौड़ी पुलिस ने दोनों नेताओं को अपनी अभिरक्षा में लेकर पुलिस थाने में बंद कर दिया।
थानाध्यक्ष वजीरगंज प्रदीप कुमार ने बताया मारपीट की सूचना मिलते ही मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए थे। जहां से दोनों लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाने लाया गया है। किसी की तरफ से तहरीर नहीं आई है तहरीर आती है, तब उचित कार्रवाई की जाएगी।
