नए निर्देशो से सरकार का फिर यू टर्न : अब कहा “पांच हज़ार से अधिक की रकम पर नही होगा सवाल”

नई दिल्ली । नोटबंदी के बाद सरकार की तरफ से जारी किये जा रहे नए नए आदेशो से बैंको के लिए मुश्किलें पैदा हो रही हैं । वहीँ अब सरकार ने अपने ही एक आदेश से यूटर्न लेते हुए कहा है कि पांच हज़ार से अधिक की रकम खाते में जमा कराने पर सवाल नही किया जाएगा । बता दें कि एक दिन पहले 19 दिसंबर को 5000 रुपये से ऊपर की रकम एक ही बार में जमा कराने का निर्देश जारी किया गया था। इसमें कहा गया था कि अब तक रकम जमा क्‍यों नहीं कराई यह भी बताया जाए।

केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) ने 500 और 1000 रुपये पुराने नोटों को बैंकों में जमा कराने को लेकर 19 दिसंबर को नए निर्देश जारी किए थे। इसके तहत कहा गया था कि 5000 रुपये से ऊपर की रकम एक बार ही जमा कराई जा सकेगी। लेकिन 5000 रुपये से ज्‍यादा जमा कराने पर बैंक के दो अधिकारियों के सामने बताना होगा कि रकम पहले जमा क्‍यों नहीं कराई गई। जवाब संतोषजनक पाए जाने के बाद ही पैसा जमा किया जाएगा।

सरकार के इस नए फैसले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ नवंबर को किए गए एलान पर सवाल उठा दिया था। मोदी ने नोटबंदी की घोषणा करते हुए कहा था कि जल्‍दबाजी करने की जरुरत नहीं है 30 दिसंबर तक पैसे जमा कराए जा सकते हैं।

आरबीआई ने कहा था कि 5000 रुपये से ज्‍यादा की नकदी नो योर कस्‍टमर से जुड़े खातों में ही जमा की जाएगी। यदि खातों को लेकर नो योर कस्‍टमर के तहत जानकारी नहीं दी गई है तो 50 हजार रुपये तक के जमा पर रोक लगाई जा सकती है।

TeamDigital