दुबई में राहुल- राहुल के नारे, भारतीय मूल के लोगों से करेंगे मुलाकात

दुबई में राहुल- राहुल के नारे, भारतीय मूल के लोगों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने दो दिवसीय कार्यक्रम पर दुबई पहुँच चुके हैं। वे आज दुबई में रहेंगे तथा कल आबूधाबी के लिए रवाना होंगे।

इससे पहले कल राहुल गांधी के दुबई पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय मूल के लोगों ने राहुल राहुल के नारे भी लगाए।

अपने दुबई प्रवास के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष दुबई में रह रहे भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। 2019 के चुनावो से पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के यूएई दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

दुबई और आबूधाबी में भारत के लाखो लोग रहते हैं। कल राहुल गांधी के दुबई पहुँचने पर बड़ी तादाद में भारतीय मूल के लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े थे। इतना ही नहीं एयरपोर्ट के बाद उमड़ी भीड़ में खासी तादाद भारतीय मूल की महिलाओं की भी थी जो हाथ में राहुल गांधी वेलकम के पोस्टर लिए एयरपोर्ट के बाहर खड़ी थीं।

गौरतलब है कि यूएई में भारतीय मूल के लोगों कोई तादाद करीब 27 फीसदी है। जानकारी के मुताबिक करीब 33 लाख से अधिक भारतीय संयुक्त अरब अमीरात में रहते हैं। इनमे सर्वाधिक लोग दक्षिण भारत के बताये जाते हैं।

ऐसे में माना जा रहा है कि राहुल गांधी अपने यूएई दौरे से एक तीर से कई निशाने साधने में कामयाब हो सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ ओवरसीज कांग्रेस के संयोजक सैम पित्रोदा भी दुबई यात्रा पर गए हैं।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital