दीदी बोलीं “राहुल ने मानी होती ये बात तो त्रिपुरा में भी हारती बीजेपी’

दीदी बोलीं “राहुल ने मानी होती ये बात तो त्रिपुरा में भी हारती बीजेपी’

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने त्रिपुरा में बीजेपी की जीत का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है। त्रिपुरा में लेफ्ट का किला ढहने पर ममता बनर्जी ने कहा है कि राहुल गांधी की एक भूल के चलते यह शिकस्त हुई है।

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से त्रिपुरा में गठबंधन के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को नजरअंदाज करने की भूल की।

ममता बनर्जी ने कहा कि त्रिपुरा में भाजपा की जीत नहीं, बल्कि माकपा की हार हुई है। उन्होंने दावा किया भाजपा को 2019 के आम चुनाव में करारी हार मिलेगी।

कहा कि त्रिपुरा में यह भाजपा की जीत नहीं है, बल्कि माकपा की हार है. उसे अहंकार, अनैतिकता और पूरी तरह घुटने टेक देने के कारण यह हार देखने को मिली है।

ममता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने त्रिपुरा में पानी की तरह पैसा बहाया, ईवीएम के साथ गड़बड़ी की और बाहर से हजारों लोगों को लाकर चुनाव के दौरान केंद्रीय बल का उपयोग अपने पक्ष में किया, लेकिन माकपा चुप रही।

ममता बनर्जी ने कहा कि यदि कांग्रेस टीएमसी गठबंधन हो जाता तो भाजपा को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि अगर माकपा ने भाजपा के धनबल और बाहुबल के आगे घुटने नहीं टेके होते तो तस्वीर कुछ अलग होती।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital