दिल्ली में हो रही महागठबंधन की बैठक, बिहार को लेकर आज होगा एलान !

दिल्ली में हो रही महागठबंधन की बैठक, बिहार को लेकर आज होगा एलान !

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में बने महागठबंधन की आज दिल्ली में बैठक हो रही है। इस बैठक में राजद नेता तेजस्वी यादव और लोकसमता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भाग ले रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार में बने महागठबंधन में कांग्रेस, राजद, लोकसमता पार्टी सहित आठ पार्टियां शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक आज तय हो जायेगा कि बिहार में कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के मुताबिक, बिहार में कांग्रेस 11, आरजेडी 20 से 21, आरएलएसपी तीन, मुकेश साहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी एक से दो, हम दो, सीपीआई एक और सीपीआईएम एक सीट पर चुनाव लड़ सकती है।

वहीँ कहा जा रहा है कि समाजवादी पार्टी ने भी राजद से बिहार में एक सीट की मांग की है। जो राजद देने के लिए तैयार हो गया है। सूत्रों की माने तो एसपी उम्मीदवार झंझारपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

बिहार की किस लोकसभा सीट पर कब होगा मतदान ?
पहला चरण, 11 अप्रैल- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई
दूसरा चरण, 18 अप्रैल- किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका
तीसरा चरण, 23 अप्रैल- झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया
चौथा चरण, 29 अप्रैल- दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर
पांचवां चरण, 6 मई- सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर
छठा चरण, 12 मई- वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज
सातवां चरण, 19 मई- नालंदा, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, जहानाबाद और काराकाट

TeamDigital