दिल्ली में आप से गठबंधन पर आज राहुल लेंगे फैसला

दिल्ली में आप से गठबंधन पर आज राहुल लेंगे फैसला

नई दिल्ली। दिल्ली में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन को लेकर फैसला हो सकता है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गठबंधन पर फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया है। अब राहुल गांधी तय करेंगे कि लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आप के साथ गठबंधन किया जाए अथवा नहीं।

बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय माकन और प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के पक्ष में हैं वहीँ प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित गठबंधन का विरोध करती आरही हैं। ऐसे में अब फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ दिया गया है।

कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने कहा, ”हम गठबंधन नहीं चाहते हैं। अपनी बात राहुल गांधी के सामने रखी है। पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र है। इस बारे में राहुल गांधी अंतिम फैसला लेंगे.” वहीं पीसी चाको ने बताया कि पार्टी गठबंधन के फैसले पर 1 बजे के बाद खुलासा करेगी।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital