त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का ज्ञान: इंटरनेट का आविष्कार महाभारत काल में हुआ था

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का ज्ञान: इंटरनेट का आविष्कार महाभारत काल में हुआ था

नई दिल्ली। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दावा किया है कि इंटरनेट का आविष्कार भारत में कई सदियों पहले ही हो चूका था। उन्होंने दावा किया कि महाभारत काल में सिर्फ इंटरनेट ही नहीं बल्कि सेटेलाइट भी मौजूद थे।

त्रिपुरा में एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए बिप्लब देव ने कहा, “ये देश वो देश है, जहां महाभारत में संजय ने बैठकर धृतराष्ट्र को युद्ध में क्या हो रहा था, बता रहे थे। इसका मतलब क्या है? उस जमाने में टेक्नोलॉजी थी, इंटरनेट था, सैटेलाइट थी, संजय के आंख से कैसे देख सकता है वो।”

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का अविष्कार पश्चिम देशों ने नहीं, बल्कि भारत में आविष्कार हुआ था। उन्होंने अपने दावे को सत्य बताते हुए कहा कि “इसका मतलब ये है कि उस समय तकनीक थी।”

उन्होंने कहा कि “उसके बाद बीच में क्या हुआ, नहीं हुआ, बहुत कुछ बदला पर उस जमाने में इस देश में टेक्नोलॉजी थी। यह काम आप लोगों ने पहले नहीं किया, इस देश में लाखों साल पहले यह अविष्कार हो चुका था।”

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के इस बयान का सोशल मीडिया साइट पर पर जमकर मज़ाक बन रहा है। यूजर्स इंटरनेट के अविष्कार को लेकर उनके बयान को सदी की ब्रेकिंग न्यूज़ बता रहे हैं। वहीँ एक यूजर ने कहा कि अब त्रिपुरा का भगवान ही मालिक है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital