तस्वीरों में देखिये: देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन
नई दिल्ली। सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि सीबीआई राफेल लड़ाकू विमान डील की जांच शुरू करने जा रही थी इसलिए रातोरात सरकार ने आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेज दिया।
दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस और विपक्ष के नेताओं ने दयाल सिंह कॉलेज से मार्च शुरू किया और सीबीआई मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर बस में बैठाकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भी गिरफ्तार का लोधी रोड पुलिस स्टेशन लेजाया गया। हालाँकि थोड़ी देर में ही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।
सीबीआई मामले को लेकर देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की ख़बरें हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़, बिहार की राजधानी पटना, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लेकर तेलंगाना में भी प्रदर्शन किये जाने की ख़बरें हैं।






