झारखंड: महागठबंधन के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, आज हो सकता है एलान

झारखंड: महागठबंधन के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, आज हो सकता है एलान

रांची। झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों के गठजोड़ वाले महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। इसके आज औपचारिक रूप से एलान होने की संभावना है।

महागठबंधन में फिलहाल कांग्रेस, जेएमएम और राष्ट्रीय जनता दल शामिल हैं। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा को महागठबंधन में शामिल करने की कोशिशें जारी हैं।

जानकारी के मुताबिक महागठबंधन में कांग्रेस, जेएमएम और राष्ट्रीय जनता दल के बीच हुए सीटों के बंटवारे के औपचारिक एलान से पहले कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह आज रांची पहुँच रहे हैं। माना जा रहा है कि आरपीएन सिंह की मौजूदगी में ही सीटों के बंटवारे को लेकर एलान होगा।

झारखंड में पहले चरण का मतदान 30 नवंबर, दूसरे चरण का मतदान 7 दिसंबर, तीसरे चरण का मतदान 12 दिसंबर, चौथे चरण का मतदान 16 दिसंबर और पांचवें चरण का मतदान 20 दिसंबर को होगा। चुनावों के नतीजे 23 दिसंबर को आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा है कि उन्होंने व्यापक तैयारी की है और झारखंड में आज से आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital