जियो की खुली पोल, स्पीड टेस्ट में निकली सबसे कम स्पीड !

नई दिल्ली । देश में सबसे अधिक इंटरनेट स्पीड देने का दावा करने वाली रिलायंस जियो के दावो की हवा निकल गयी है । टेलीकॉम रेग्यूलेटरी ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की स्पीड टेस्ट वेबसाइट myspeed.trai.gov.in ने इस बात की पुष्टिकी है कि दूसरे ऑपरेटर्स के मुकाबले रिलायंस जियो की 4G स्पीड देश भर में सबसे कम है।

गौरतलब है कि ट्राई का यह पोर्टल अपने MySpeed app के जरिए देश भर से स्पीड टेस्ट डेटा कलेक्ट करता है। न्यूज़ 24 की एक खबर के अनुसार ट्राई की वेब साइट पर ग्राफ के जरिए दर्ज किए गए 4G कवरेज के आंकड़ों के मुताबिक एयरटेल 11.4Mbps की ऐवरेज 4G स्पीड के साथ पहले पायदान पर है। हमारे 4G स्पीड टेस्ट में भी जियो के मुकाबले एयरटेल ने बाजी मारी थी हालांकि यह स्पीड जगह के हिसाब से बढ़ती घटती है।

खबर के अनुसार ट्राई की स्पीड टेस्ट वेबसाइट पर 4G एवरेज स्पीड में दूसरे पायदान पर 7.9Mbps की स्पीड के साथ रिलांयस है जबकि तीसरे और चौथे पर क्रमशः आईडिया और वोडाफोन का नंबर है। पांचवे और आखिरी पायदान पर जियो है जिसकी एवरेज 4G स्पीड 6.2Mbps है।

वहीँ रिलायंस जियो ने ट्राई के आंकड़ों को खारिज किया है। कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ट्राई द्वारा कलेक्ट किया गया डेटा सही आंकड़े नहीं दिखाता। ऐसा इसलिए क्योंकि Jio 4G डेटा के साथ हर दिन 4GB की लिमिट है और टेस्ट में यह बात नहीं कही गई है।

TeamDigital