जब पूरा पंजाब आज़ादी की लड़ाई लड़ रहा था, संघ के लोग अंग्रेजो की चमचागीरी कर रहे थे: प्रियंका

जब पूरा पंजाब आज़ादी की लड़ाई लड़ रहा था, संघ के लोग अंग्रेजो की चमचागीरी कर रहे थे: प्रियंका

अमृतसर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बठिंडा की एक चुनावी सभा में आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि देश के आज़ादी आंदोलन में आरएसएस की कोई भूमिका नहीं है।

उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। बीजेपी के लोग ये लोग खुद को राष्‍ट्रवादी और अन्‍य सभी को देशद्रोही कहते हैं।

आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘जब पूरा पंजाब आजादी की लड़ाई लड़ रहा था तो आरएसएस को लोग अंग्रेजों की ‘चमचागीरी’ कर रहे थे। इनका आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं है। पंजाब न हिंदू है न मुसलमान है। पंजाब हमेशा गुरुओं के नाम का है। अगर गुरुग्रंथ साहिब को पंजाब से जुदा किया तो पंजाब की आत्मा चली जाएगी। इन्हीं के साथियों ने गुरुग्रंथ साहिब का निरादर किया।‘

प्रियंका ने कहा, ‘अब मोदी का झूठ देश के सामने आ गया है। अगर आप मोदी का प्रचार सुनें तो आपके लगेगा देश में सत्तर वर्षों में कोई विकास नहीं हुआ। लेकिन बठिंडा के लोगों को पता है कि इन सत्तर सालों में देश का कितना विकास हुआ। 2014 में मोदी ने कहा 15 लाख रुपये आपके खाते में डालेंगे, लेकिन क्या किसी के खाते में आए। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई। क्या लोगों को रोजगार मिला। मोदी के शासन में रोजगार मिलने के बजाय रोजगार घटा।’

उन्‍होंने कहा, ‘आज कर्ज के कारण 12 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। किसान को उपज का दाम नहीं मिला। खाद व बीज नहीं मिला। देशभर के किसान दिल्ली आए पीएम से मिलने, लेकिन पीएम उनसे नहीं मिले। किसानों ने एक बात मांगी कि मिलने का समय दो लेकिन उन्होंने पांच मिनट का समय नहीं निकला। भले ही वह विदेश घूम आए।

प्रियंका ने कहा कि नोटबंदी से मोदी ने लोगों को परेशान किया। लोगों को कहा कि आप अपने देशभक्ति दिखाइये। लेकिन एक भी कालाधन वापस नहीं आया। जब राहुल जनता के बीच गए तो भाजपा ने उनका मजाक उड़ाया। मोदी खूब विदेश घूमे। अमेरिका, जापान, चीन और पाकिस्‍तान गए। पाकिस्‍तान में तो बिरयानी भी खाई, लेकिन अपने देश के लोगों के लिए इनके पास समय नहीं।’

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital