छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानो को बांधी राखी, बदले में हुई छेड़छाड़

छात्राओं ने सीआरपीएफ जवानो को बांधी राखी, बदले में हुई छेड़छाड़

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसने भाई बहिन के पवित्र बंधन के त्यौहार की मर्यादाओं को शर्मसार कर दिया।

31 जुलाई को दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पालनार में एक निजी चैनल द्वारा एक हॉस्टल में सीआरपीएफ जवानो के राखी बांधने का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमे कॉलेज की छात्राओं ने जवानो के राखी बांधी जानी थी लेकिन जब यह कार्यक्रम संपन्न हो गया और कुछ लड़कियां बाथरूम गईं तब वहीं सीआरपीएफ के जवानों ने उनके साथ छेड़छाड़ की।

इसकी घटना की शिकायत वार्डेन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से की लेकिन कुछ कार्रवाई नहीं हुई। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु ने अपने फेसबुक पोस्ट में रविवार को छेड़छाड़ की घटना का जिक्र किया।

शिकायत के मुताबिक दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर पालनार में यह घटना घटी है। दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी अभिषेक पल्लव ने एचटी मीडिया को बताया कि हॉस्टल के वार्डेन ने पुलिस की वर्दी में आए अनजान लोगों के खिलाफ छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है, इसके बाद हमलोगों ने जांच शुरु कर दी है।

 

TeamDigital