चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: इटावा से बीजेपी सांसद कांग्रेस में शामिल

चुनाव से पहले बीजेपी को झटका: इटावा से बीजेपी सांसद कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में बीजेपी को एक और झटका लगा है। इटावा से बीजेपी सांसद अशोक कुमार दोहरे ने आज बीजेपी को अलविदा कहते हुए कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर अशोक कुमार दोहरे ने 1,72,946 वोटों से सपा उम्मीदवार को पराजित कर इटावा सीट बीजेपी के नाम की थी लेकिन इस बार बीजेपी ने अशोक कुमार दोहरे के स्थान पर आगरा से बीजेपी सांसद रामशंकर कठेरिया को टिकिट दिया है।

बीजेपी द्वारा टिकिट काटे जाने से नाराज़ अशोक कुमार दोहरे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता से इस्तीफा देने हुए कांग्रेस की तरफ रुख किया और वे कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जानकारों की माने तो इटावा लोकसभा सीट पर सांसद अशोक दोहरे के कांग्रेस में जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है।

TeamDigital