चुनाव से पहले कांग्रेस ने यूपी में चला एक और दांव

लख्नऊ ब्यूरो। पहले चरण के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार का काम आज शाम समाप्त हो जाएगा। चुनाव से पहले यूपी को साधने के लिए कांग्रेस ने एक बड़ा दांव चला है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश के लिए अलग से मिनी घोषणा पत्र जारी कर रही है।
इस घोषणा पत्र में यूपी से जुड़े कई मामलो को लेकर अहम घोषणाएं की जाएंगी। इसमें शिक्षा मित्रो, किसानो, संविदा कर्मियों के अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर अहम घोषणाएं की जाएँगी। पार्टी सूत्रों की माने तो इस घोषणा पत्र में प्रदेश की कानून व्यवस्था और आवारा पशुओं से किसानो की बढ़ती परेशानियों का भी ज़िक्र है।
चुनाव से पहले कांग्रेस के इस कदम को बड़ा दांव बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा मित्रो, संविदा कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं और आंगवाड़ी में काम करने वाली महिलाओं को लेकर कांग्रेस बड़ा एलान कर सकती है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्र हैं।
गौरतलब है कि अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान कांग्रेस महासचिव शिक्षा मित्रो और संविदा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के लिए मिनी घोषणा पत्र जारी कर कांग्रेस उत्तर प्रदेश से जुड़े कई मुद्दों पर पार्टी की राय और एलान कर सकती है।
पार्टी सूत्रों के उत्तर प्रदेश के लिए मिनी घोषणा पत्र तैयार करने की ज़िम्मेदारी वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी को दी गयी थी। वहीँ एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में राशिद अल्वी ने उत्तर प्रदेश के लिए मिनी घोषणा पत्र की बात को स्वीकार करते हुए कहा कि यूपी के कई अहम मुद्दे हैं जिनको हम घोषणापत्र में शामिल कर रहे हैं।