चंडीगढ़ से कांग्रेस के टिकिट पर किरण खेर के खिलाफ चुनाव लड़ सकती हैं सिद्धू की पत्नी
चंडीगढ़। पूर्व किर्केटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर बतौर कांग्रेस उम्मीदवार चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद और फिल्म अभिनेता अनुपम खैर की पत्नी किरण खेर के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
नवजोत कौर ने पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर कांग्रेस के टिकिट के लिए आवेदन किया है। यदि पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया तो वे चंडीगढ़ में बीजेपी को कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं।
गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने फिल्म अभिनेता अनुपम खेर की पत्नी किरण खेर को चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया था और इस सीट पर किरण खेर ने कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल को करीब 1,91,362 वोटो से शिकस्त दी थी।
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान किरण खेर ने चंडीगढ़ की जनता से कई बड़े वादे किये थे। इन वादों में चंडीगढ़ में फिल्म सिटी का निर्माण भी शामिल था। हालाँकि आज साढ़े चार से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी अभी फिल्म सिटी का कुछ अतापता नहीं है।
अब इस सीट पर कांग्रेस के स्टार प्रचारक माने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस उम्मीदवार बनने के लिए टिकिट के लिए आवेदन किया है। यदि पार्टी हाईकमान ने उन्हें उम्मीदवार बनाया तो इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ सीट पर दिलचस्प मुकाबला होने की सम्भावना है।