ग्लोबल पीस इंडेक्स में भारत 5 पायदान नीचे पहुंचा, अब 141वे नंबर पर
नई दिल्ली। ग्लोबल पीस इंडेक्स (वैश्विक शांति सूचकांक) में भारत पांच पायदान नीचे पहुंचकर अब दुनिया भर के देशो में 141वे नंबर पर आ गया है। 2017 में भारत 137वे नंबर पर था।
ऑस्ट्रेलिया के “इंस्टिट्यूट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पीस” द्वारा जारी किये गए की गयी इंडेक्स में आइसलैंड सबसे शांत देश बना हुआ है जबकि अफ़ग़ानिस्तान को सबसे अशांत देश माना गया है।
पिछले साल सीरिया को सबसे अशांत देश बताया गया था। इस साल सीरिया दूसरा सबसे अशांत देश बताया गया है। पांच सबसे अशांत देशों में इन दोनों के अलावा दक्षिणी सूडान, यमन और इराक़ का नाम भी शामिल है।
वहीँ रिपोर्ट के मुताबिक 2008 से आइसलैंड सबसे शांत देश बना हुआ है। इसके बाद न्यूजीलैंड, आस्ट्रिया, पुर्तगाल और डेनमार्क का स्थान रहा। दक्षिण एशिया में भूटान सबसे शांत देश है और वह इंडेक्स में 15 वे नंबर पर है। इसके अलावा श्रीलंका 72वें, नेपाल 76वें और बांग्लादेश 101वें स्थान पर रहा। पाकिस्तान का स्थान 153वां रहा।
रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया हर पैमाने पर विश्व के बाकी हिस्सों से औसतन कम शांतिपूर्ण है जबकि बीते साल छह में सिर्फ़ चार मामलों में ऐसा था। आंतरिक संघर्ष को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों बराबरी पर हैं।
वहीं पर्यावरणीय खतरों के मामले में चीन, बांग्लादेश और भारत इस सूची के निचले स्तर पर हैं। ये देश जलवायु के खतरे के प्रति काफी संवेदनशील बताए गए हैं।
पहले दस देशो के नाम :
- आयरलैंड
- न्यूजीलैंड
- पुर्तगाल
- ऑस्ट्रिया
- डेनमार्क
- कनाडा
- सिंगापूर
- स्लोवेनिया
- जापान
- चेक रिपब्लिक
ग्लोबल पीस इंडेक्स में अन्य प्रमुख देशो में अमेरिका 128वे, सऊदी अरब 129वे, पाकिस्तान 153वे, रूस 154वे, लीबिया 156वे, सोमालिया 158वे और सीरिया 162वे स्थान पर रहा।
