गुजरात: मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रही स्मृति ईरानी पर किसान ने फेंकी चूड़ियां

गुजरात: मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रही स्मृति ईरानी पर किसान ने फेंकी चूड़ियां

अमरेली। यहाँ मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधित करने पहुंची केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को किसानो के गुस्से का सामना करना पड़ा। मंच से मोदी सरकार की उपलब्धियां गिना रहीं स्मृति ईरानी पर किसानो ने चूड़ियां फेंकी।

इतना ही नहीं जब स्मृति ईरानी सम्बोधित कर रही थीं तो इस दौरान एक शख्स ने बीच में बोलते हुए किसानो के कर्ज माफ़ी का सवाल किया। जब किसानो के कर्ज माफ़ी के मुद्दे पर स्मृति ईरानी ने जबाव नहीं दिया तो उक्त व्यक्ति ने स्मृति ईरानी पर चूड़ियां फेंकी।

इस दौरान पुलिस ने कासवाला नामक एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। जिसे बाद में रिहा कर दिया गया। इस घटना को केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की हरकत बताते हुए कहा -कांग्रेस पार्टी वालों ने एक पुरुष ने महिला पर चूड़ियां फेंकने के लिए भेजा है। गुजरात में चुनाव आने वाले हैं इसलीए कांग्रेस पार्टी इस तरह की हरकतों को अंजाम दे रही है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital