गुजरात नगरपालिका चुनाव परिणाम: दो गुनी हुई कांग्रेस की सत्ता

गुजरात नगरपालिका चुनाव परिणाम: दो गुनी हुई कांग्रेस की सत्ता

अहमदाबाद। गुजरात में हुए नगर पालिका चुनावो के परिणाम में कांग्रेस को जहाँ फायदा हुआ है वहीँ ने अपना वर्चस्व कायम रखा है। पिछले चुनावो में 8 नगरपालिका में सत्ता वाली कांग्रेस ने इस बार 16 नगर पालिकाओं पर सत्ता हासिल की है वहीँ बीजेपी 47 नागपालिकाओं में सत्ता बनाने में सफल रही है।

गुजरात में 75 नगरपालिकाओं के लिए चुनाव हुए थे। इसमें बीजेपी को 47, कांग्रेस को 16 तथा बसपा और एनसीपी को एक एक नगर पालिका में विजय मिली है।

परिणाम आने के बाद कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने कहा कि पार्टी के पास पहले आठ नगरपालिकाएं थीं, लेकिन अब हमारे पास निर्दलियों के समर्थन से 20 नगरपालिकाएं होंगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त वारेश सिन्हा ने बताया, ‘‘भाजपा ने 47, कांग्रेस ने 16, और राकांपा और बसपा ने एक-एक नगरपालिका में जीत हासिल की है। निर्दलीय उम्मीदवारों की झोली में चार नगरपालिकाएं गई हैं, जबकि छह नगरपालिकाएं त्रिशंकु रहीं, जहां किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला।’’

सिन्हा ने बताया कि 24 जिलों की 75 नगरपालिकाओं की 2,060 सीटों में से भाजपा ने 1,167 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस के पाले में 630 सीटें गई। राकांपा ने 28 और बसपा ने 15 सीटें जीतीं। अन्य छोटी राजनीतिक पार्टियों ने 18 सीटें अपने नाम की हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों ने 202 सीटें हासिल कीं। उन्होंने कहा मतगणना की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital