गुजरात चुनाव: ये हैं सोनिया, मनमोहन सहित कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों के नाम

गुजरात चुनाव: ये हैं सोनिया, मनमोहन सहित कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों के नाम

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 40 स्टार प्रचारकों के नामो का एलान किया है। लिस्ट में सबसे पहला नाम पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का है, दूसरे नंबर पर उपाध्यक्ष राहुल गांधी और तीसरे स्थान पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम है।

कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में कई प्रदेशो के कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद और विधायकों के नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों में राजबब्बर, नवजोत सिंह सिद्धू और नगमा मोरारजी को भी स्थान दिया गया है।

स्टार प्रचारकों में जिन अन्य नेताओं को जगह दी गयी है उनमे गुजरात के प्रभारी अशोक गेहलोत, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनैतिक सलाहकार अहमद पटेल, गुलाम नबी आज़ाद, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, सैम पित्रोदा, आनंद शर्मा, मधुसूदन मिस्त्री, दीपिका बावरिया, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राजीव शुक्ला, नवजोत सिंह सिद्धू, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजबब्बर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांतिलाल भूरिया, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा बरार, कमलनाथ, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट, मुकुल वासनिक, ऑस्कर फर्नाडीज, कुमारी शैलजा, प्रमोद तिवारी, नगमा मोरारजी के नाम शामिल हैं ,

वहीँ स्टार प्रचारकों की लिस्ट में गुजरात से अर्जुन मोडवाडिया, सिद्धार्थ पटेल, शक्तिसिंह गोहिल, तुषार चौधरी, प्रकाश धनानि, कुंवरजी भाई बावलिया, कदीर पीरज़ादा,गौरव पंड्या, सागर भाई रायका, राजू भाई परमार, जगदीश ठाकोर, अशोक पंजाबी तथा अल्पेश ठाकोर के नाम शामिल हैं।

गुजरात में पहले चरण के चुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। आज कांग्रेस और बीजेपी के कई बड़े चेहरे अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। चूजारत में दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को मतदान होना है।

अपनी राय कमेंट बॉक्स में दें

TeamDigital